राजनांदगांव: ग्राम अमलीडीह में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया अवलोकन
राजनांदगांव जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह ने राजनांदगांव जिले के ग्राम अमलीडीह में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का अवलोकन किया और यहां एकत्र हो रहे प्लास्टिक के प्रसंस्करण,प्रबंध एवं उपयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की।प्लास्टिक अपशिष्ट के संग्रहण एवं प्रसंस्करण के प्रयास और अच्छे से करने हेतु निर्देश दिए,इस दौरान विभिन्न अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।