राजनांदगांव: डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गस्त कर होटल,लॉज,ढाबा को किया गया चेक
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में शांति व्यवस्था एवं अपराधों के रोकथाम के लिए डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा एसडीओपी,थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के होटल,लॉज और ढाबा में चेक करते हुए गस्त कर नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों को पड़कर शहर एवं समाज में गंदगी फैलाने से रोकने हेतु आवश्यक समझाईश एवं हिदायत दी गई।