राजनांदगांव: राजीव नगर मुख्य बड़े नाले की सफाई चैन माउंटेन से अतिशीघ्र करने पार्षद ने आयुक्त से रखी मांग
राजनांदगांव शहर के राजीव नगर मुख्य मार्ग बड़े नाले की सफाई चैन माउंटेन से अति शीघ्र करने को लेकर वार्ड पार्षद ऋषि शास्त्री ने नगर निगम आयुक्त से मांग रखी है।उन्होंने जिला अस्पताल और निचली बस्ती में जल भराव से निजात पाने रणनीति तैयार कर वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए इसको लेकर मांग रखी और बारिश से पूर्व सफाई चैन माउंटेन से करने को लेकर मांग की है।