पंचायतीराज चुनाव: एएसपी नेहा अग्रवाल ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सवाई माधोपुर। पंचायतीराज आम चुनाव के चतुर्थ चरण के मद्देनजर जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा अग्रवाल आरपीएस ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने करमोदा, सूरवाल, निंदड़दा, लोरवाड़ा, जटवाड़ा, अजनोटी, जाडवता, पढ़ाना एवं खाटकलां सहित सूरवाल क्षेत्र के विभिन्न पोलिंग बूथों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं मतदान संबंधी इंतजामों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आमजन से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की।