लखीसराय: रात्रि गश्ती अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया
पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर जिले में चल रहे रात्रि गश्ती अभियान के तहत बुधवार एवं गुरुवार के बीच रात पुलिस उपाधीक्षक यातायात अजय कुमार ने विभिन्न थाना क्षेत्र में निरीक्षण किया. पूर्वाह्न 11:05 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा इसे लेकर अपने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा किया गया. यहां गश्ती, ऑडी एवं डायल112 ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की जांच की गई.