गाज़ियाबाद: साहिबाबाद में एयरपोर्ट रोड पर बने सार्वजनिक शौचालय का हाल बेहाल, उखड़े दरवाजों के साथ दिखीं कई अव्यवस्थाएं
गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित सिकंदरपुर गांव में एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग पर बने शौचालय का हाल बेहाल होता हुआ नजर आ रहा है। आम लोगों की सुविधा के लिए बने इस शौचालय में पड़ताल के दौरान कई अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। सार्वजनिक शौचालय में हाथ सुखाने की मशीन खराब पाई गई। शौचालय के भीतर बने महिला व पुरुष शौचालय में भी अव्यवस्थाओं की तस्वीरें देखने को मिलीं।