गाज़ियाबाद: विकास भवन सभागार में राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र
गाजियाबाद के विकास भवन सभागार में शनिवार को आयोजित मंडलीय कार्यक्रम में दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने शादी अनुदान के 36 लाभर्थियों, O लेवल के 35 लाभार्थियों और उप्र कौशल विकास मिशन के 90 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे। समारोह में राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सरकार की योजनाएं उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनने में सहायक साबित हो रही हैं।