गाज़ियाबाद: गाजियाबाद नगर आयुक्त ने उत्तरांचल तथा पूर्वांचल भवन का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
शनिवार को गाजियाबाद के नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ मिलकर नगर निगम निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए उत्तरांचल तथा पूर्वांचल भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां चल रहे कार्यों के साथ वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के मौके पर संबंधित फर्म के ठेकेदार भी उपस्थित रहे तथा निर्माण विभाग की टीम भी उपस्थित रही।