सोमवती अमावस्या पर बांदकपुर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए जागेश्वरनाथ के दर्शन
चाक चौबंद रही प्रशासनिक व्यवस्थाएं, 50 सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी
दमोह पुरुषोत्तम मास में पड़ रही सोमवती अमावस्या पर प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री जागेश्वर नाथ धाम, बांदकपुर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार सुबह 4 बजे से मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लग गईं। मंदिर प्रबंधन रामकृपाल पाठक के अनुसार सुबह से हजारों श्रद्धालु भगवान जागेश्वर नाथ के दर्शन कर चुके हैं, जबकि पूरे दिन में सोमवार शाम 7 बजे तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्जन किए। रात के वक्त यह संख्या एक लाख तक पहुंचने की संभवना जताई जा रही है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया है। भक्त बाहर से ही जलाभिषेक और पूजन कर रहे हैं। मंदिर परिसर और आसपास 50 से अधिक सीसीटीवी कैमर�
Damoh, Damoh | Jun 16, 2026