मुजफ्फरपुर में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का भव्य स्वागत, संगठन मजबूती और जनहित के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
मुजफ्फरपुर सर्किट हाउस में बुधवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के आगमन पर कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार, मीनापुर विधायक अजय कुमार कुशवाहा एवं सकरा विधायक आदित्य कुमार ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नेताओं के बीच पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा क्षेत्र के विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। कांटी विधायक अजीत कुमार ने बताया कि मंत्री श्रवण कुमार ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जदयू के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के सक्रिय प्रयासों से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जनता में विश्वास बढ़ रहा है।
#NishaNews #Muzaffarpur #ShravanKumar #AjitKumar #JDU #NitishKumar #NishantKumar #BiharPolitics #MuzaffarpurNews #Kanti