मुजफ्फरपुर में निकली जागरूकता रैली, स्थायी लोक अदालत से घर बैठे मिलेगी न्याय की राह!
मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थायी लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष रैली का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तेज कुमार प्रसाद के नेतृत्व में निकली इस रैली में अधिवक्ता, विधि छात्र और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। लोगों को बताया गया कि मोटर दुर्घटना, बिजली, बीमा, बैंक, डाक, टेलीफोन और नगरपालिका से जुड़े विवादों का त्वरित एवं निःशुल्क समाधान स्थायी लोक अदालत के माध्यम से कराया जा सकता है।
#NishaNews #Muzaffarpur #LokAdalat #PermanentLokAdalat #LegalAwareness #DistrictLegalServicesAuthority #JusticeForAll #BiharNews