उचकागांव: उचकागांव के सांखे बाजार में राजद ने शुरू किया सदस्यता अभियान, हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य
उचकागांव प्रखंड के सांखे बाजार में राजद के प्रखंड अध्यक्ष रहमत अली के नेतृत्व में सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक बूथ पर 50 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि राजद गरीबों, दलितों, दबे-कुचले लोगों की पार्टी है।