उचकागांव: उचकागांव के परसौनी खास में भूमि विवाद के चलते मारपीट, पांच घायल
उचकागांव थाना क्षेत्र के परसौनी खास गांव में कोर्ट में लंबित चल रहे भूमि विवाद को लेकर दो भाईयों के परिवार के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। मामले में एक पक्ष के घायल संजय तिवारी, उनके बेटा छोटू तिवारी और पत्नी रंजू देवी वहीं दूसरे पक्ष की घायल अनुराधा देवी और उनके पति अजय तिवारी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया।