उचकागांव: उचकागांव में चार सेवानिवृत्त गृह रक्षकों को सम्मानित किया गया
उचकागांव थाना परिसर में मंगलवार के दोपहर 2:10 में थाने में तैनात गृह रक्षक बल के चार जवानों को सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त गृह रक्षक योगेंद्र तिवारी, शमशुद्दीन सिद्दीकी, प्रभुनाथ महतो और जलेश्वर यादव को थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समारोह पूर्वक विदाई दी गई।