उचकागांव: उचकागांव प्रखंड के बलेसरा स्थित नवोदय विद्यालय में स्काउट छात्रों ने नववर्ष पर पौधरोपण किया
उचकागांव केजवाहर नवोदय विद्यालय गोपालगंज में बुधवार की दोपहर 2 बजे के करीब नए साल को लेकर वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, स्काउट शिक्षक एवं गाइड कैप्टन के नेतृत्व में विद्यालय के छात्रों ने परिसर में बन रहे हर्बल गार्डन में सुंदरता प्रदान करने वाले 4 दर्जन से अधिक फूल एवं फलदार पौधे लगाकर परिसर को हरा-भरा करने का संकल्प लिया।