उचकागांव: उचकागांव के अरना बाजार में रास्ते पर भैंस बांधने का विरोध करने पर पति-पत्नी को पीटा गया, एक गिरफ्तार
उचकागांव के अरना बाजार में घर से निकलने वाले रास्ते पर जान-बूझकर भैंस बांधने का विरोध करने पर पट्टीदारों ने गांव के दिनेश साह और उनकी पत्नी रूबी देवी को लाठी-डंडे और गडासी से हमला कर बुरी तरीके से घायल कर दिया। इस दौरान आरोपितों ने महिला के गले में पहने चालिस हजार रुपये मूल्य का मंगलसूत्र और कान का झुमका छीन लिया गया। दोनों का ईलाज उचकागाँव में हुआ।