नौगढ़: पढ़ौती कुड़निया बंधी में टेंडर समाप्त होने के बाद जबरन हो रहा मत्स्य आखेट ,ग्रामीणों ने किया उप जिलाधिकारी से शिकायत
टेंडर समाप्त होने के बाद पढ़ौती स्थित कुड़निया बंधी में ठेकेदार द्वारा जबरन मत्स्य आखेट करने पर ग्रामीण उप जिलाधिकारी से शिकायत किया। पढ़ौती कुड़निया बंधी में एक वर्ष पूर्व ही टेंडर निरस्त कर दिया गया ठेकेदार द्वारा जबरन मत्स्य आखेट पर ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी आलोक कुमार से लिखित शिकायत किया। उप जिलाधिकारी ने जिलेदार को जांच के लिए निर्देश दिया।