देवबंद: देवबन्द ब्लॉक परिसर में भाकियू टिकैत गुट की बैठक का हुआ आयोजन, किसानों की समस्याओं पर किया गया मंथन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल महासचिव चौधरी विनय कुमार की अध्यक्षता में देवबंद ब्लॉक परिसर में किसानों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल महासचिव चौधरी विनय कुमार ने कहा कि संगठन किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही करेगा।