देवबंद: देवबंद ब्लॉक परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, एसडीएम अंकुर वर्मा से सुनी जनता की समस्याएं
शनिवार को देवबंद ब्लॉक सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में देवबंद एसडीएम अंकुर वर्मा ने जन समस्याओं को गम्भीरता से सुना। जिनमें कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। जबकि बाकी शिकायती पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए।