देवबंद: चक्कर खाकर चलती बाइक से गिरकर एक महिला हुई घायल, गांव सरसीना के पास हाईवे की घटना
गांव बालपुर निवासी अंकित पुत्र प्रवीण अपनी बहन पूजा को बाइक पर बैठाकर देवबंद की ओर से अपने गांव बालपुर लौट रहे थे। जैसे ही वह हाइवे पर गांव सरसीना के निकट पहुंचे तो बाइक पर पीछे बैठी महिला पूजा को भीषण गर्मी के चलते चक्कर आ गया और वह चलती बाइक से हाईवे के बीचो-बीच गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने महिला को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी नागल पहुंचाया।