देवबंद: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव,घटना से परिजनों में मचा कोहराम, गांव बीबीपुर की घटना
देवबंद में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई।घटना देवबंद के गांव बीबीपुर की है। मृतक युवक की पहचान अर्जुन कर्णवाल पुत्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है।घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।