देवबंद: राज्यमंत्री कुवँर बृजेश सिंह ने देवबंद गेस्ट हाउस में लगाया जनता दरबार, जनसमस्याओं को सुनकर कराया समाधान
देवबंद गेस्ट हाउस पर राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने जनता की समस्याओं को गम्भीरता से सुना। इस दौरान राज्यमंत्री के समक्ष बिजली विभाग से सम्बंधित दर्जनों फरियादी अपनी फ़रियाद लेकर पहुंचे। राज्यमंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह ने विधुत विभाग के एक्सईएन सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर कई लोगो की शिकायतों का निस्तारण कराया।