देवबंद: नागल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गांव बढेडी कोली से किया गिरफ्तार
शुक्रवार को थाना नागल पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी अभिषेक पुत्र अमरनाथ निवासी बढेडी कोली को गांव के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। आरोपी पर एक महिला ने घर मे घुसकर अपने बेटे व पोते पर जान से मारने की नीयत से बलकटी से हमला करने का आरोप लगाया था।