डुंडा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भटवाड़ी ब्लॉक के दूरस्थ गांव के लिए छह पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं
भटवाड़ी, डुंडा और चिन्यालीसौड़ विकासखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत दूसरे चरण में मतदान होना है। इन तीनों में भटवाड़ी विकासखंड की भौगोलिक परिस्थिति अधिक विषम है। इसलिए जिला निर्वाचन की ओर से भटवाड़ी की दूरस्थ क्षेत्र की छह पोलिंग पार्टियों को मतदान से दो दिन पूर्व ही केंद्र के लिए रवाना कर दिया है।