निज़ामाबाद: फरिहा रोवां के बीच आजमगढ़ शाहगंज मार्ग पर सड़क किनारे खुदाई से बनी समस्या, कीचड़ से राहगीर परेशान
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा और रोवां गांव के बीच आजमगढ़-शाहगंज मार्ग पर सड़क किनारे चल रहे खुदाई कार्य के दौरान जेसीबी मशीन से जल जीवन मिशन की पानी की पाइप लाइन कट गई पाइप कटने के बाद पिछले चार दिनों से लगातार दिन-रात पानी बह रहा है इससे सड़क के किनारे काफी मात्रा में पानी जमा होने के साथ आसपास कीचड़ फैल गया है ।