बरहेट: बरहेट संथाली पंचायत में लाभुकों को जॉब कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और बच्चों का नामांकन किया गया
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के निर्देशानुसार आयोजित विशेष मेगा अधिक जागरूकता अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार साहिबगंज के सचिव विश्वनाथ भगत ने लाभुकों को जॉब कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने तथा बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की पहल की।