घाटमपुर: तरगांव पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गरीबों को कंबल किए वितरित, मंदिर में किए दर्शन
घाटमपुर के तरगांव में सोमवार दोपहर 2 बजे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गरीबों में कंबल वितरित किए और इसके बाद क्षेत्र के मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की।उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में काम कर रही है।उत्तर प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है।