रेलमगरा: रेलमगरा भाजपा मंडल की बैठक आयोजित, राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर 'विकास रथ यात्रा' की रूपरेखा तैयार की गई
रेलमगरा भाजपा मंडल की बैठक आयोजित, राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर 'विकास रथ यात्रा' की रूपरेखा तैयार। भाजपा मंडल कार्यालय रेलमगरा में मंडल अध्यक्ष अंबालाल जाट की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा राजस्थान सरकार के दो वर्ष सफलतम पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निकाली जा रही 'विकास रथ यात्रा' को सफल बनाना रहा।