टीकमगढ़: कलेक्टर के निर्देशन में महेन्द्र सागर तालाब से निकाली जा रही जलकुंभी, नागरिकों को तैराकी का मिलेगा अवसर
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन योजना के अंतर्गत महेन्द्र सागर तालाब के जीर्णाेद्धार के तहत निरंतर सात दिवस से तालाब की साफ सफाई कराई जा रही है। सफाई के दौरान अत्यधिक मात्रा में जलकुंभी निकाली जा रही है। अभी तक लगभग 25 ट्रॉली जलकुंभी निकल जा चुकी है। शराब की सफाई हो जाने से आम नागरिकों को नहाने और तैराकी करने का अवसर प्राप्त होगा।