कुरावली: कुरावली क्षेत्र में गुड मॉर्निंग अभियान के तहत थानाध्यक्ष ललित सिंह भाटी ने लोगों और छात्र-छात्राओं से संवाद किया
पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे *'गुड मॉर्निंग मैनपुरी'* अभियान अंतर्गत कुरावली क्षेत्र में थानाध्यक्ष ललित सिंह भाटी ने पुलिस बल द्वारा लोगों से संवाद स्थापित कर 'गुड मॉर्निंग' बोलकर उनका हाल-चाल जाना एवं कुशलता पूछकर,1090-मिशन शक्ति ,1098 चाइल्ड लाइन आदि के संबंध में जानकारी दी गई।