लखीसराय: महिला सशक्तिकरण केंद्र की पहल से छात्रा का नामांकन, परिवार में खुशी की लहर
महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण केंद्र, की पहल एक बार फिर रंग लाई है। केंद्र के प्रयास से एक छात्रा का सफलतापूर्वक नामांकन कराया गया, जिससे न सिर्फ छात्रा बल्कि उसके परिवार में भी खुशी का माहौल है। बुधवार की दोपहर 3,18 पर मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद वार्ड संख्या 10 के कुंदन साहब ने अपनी बेटी के नामांकन हेतु केंद्र से संपर्क किया