बालूमाथ: अशोक लीलैंड के डेमो हाईवा से 11 टायर-रिम, 2 बैट्री व डीजल चोरी; पुलिस जांच में जुटी
बालूमाथ रेलवे ओवरब्रिज के पास बीते शनिवार कि रात गुरुपद ऑटोमोबाइल शो रूम के बाहर खड़े अशोक लीलैंड के एक हाईवा वाहन से चोरों ने 11 पीस टायर-रिम, दो बैट्री और डीजल चोरी कर ली। घटना 15 अगस्त की रात की है। चोरी की घटना के बाद इलाके के वाहन मालिकों हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त डेमो हाईवा वाहन को प्रचार प्रसार एवं डेमो के उद्देश्य से लगाया गया था