उधवा: मध्य पियारपुर पंचायत में सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने काम बंद कराया
उधवा प्रखंड क्षेत्र के मध्य पियारपुर पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शनिवार की हार्दिक दोपहर करीब 2 बजे ग्रामीणों ने विरोध कर काम बंद करा दिया। करीब 3.95 करोड़ रुपये की लागत से पियारपुर पुल से दक्षिण पलाशगाछी तक सड़क का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है।