कोतमा: बिजुरी टोल प्लाजा में नशे में बाइक सवार सड़क पर गिरा, टली बड़ी दुर्घटना
Kotma, Anuppur | Sep 9, 2026 बुधवार 11 बजे व्यस्ततम एनएच-43 पर टोल प्लाजा बिजुरी के समीप शराब के नशे में बाइक सवार युवक सड़क के बीचों-बीच गिर गया। दिन का समय होने से वाहन चालकों ने समय रहते संभाल लिया, वहीं स्थानीय लोगों ने युवक को उठाकर सड़क किनारे किया। कुछ देर यातायात भी बाधित रहा। रात का समय होता तो गंभीर हादसा हो सकता था।