टीकमगढ़: शासकीय कन्या हायर सेकेंड्री स्कूल टीकमगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित नए कानून,साइबर क्राइम, यातायात नियमों की दी गई जानकारी
शासकीय कन्या हायर सेकेंड्री स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।विद्यार्थियों को 03 नवीन अपराधिक अधिनियम-2023,सड़क सुरक्षा एवं गुड सेमेरिटन योजना एवं साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने स्कूल की छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें 01 जुलाई 2024 से प्रारंभ किए गए 03 नवीन अपराधिक अधिनियम-2023 के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों एवं गुड सेमेरिटन योजना के बारे में जानकारी दी।