टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दी नए कानूनों की जानकारी
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी के निर्देशन में टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 03 नवीन अपराधिक अधिनियम-2023, सड़क सुरक्षा एवं गुड सेमेरिटन (अच्छे व्यक्ति) योजना एवं साइबर सुरक्षा के बारे में बताया गया व उनको जागरूक किया गया।