मुगलसराय: मुगलसराय में 11 साल से पुलिस को चकमा दे रहा 50 हजार का इनामी, बिहार से गिरफ्तार
मुगलसराय पुलिस ने 2015 के अपहरण-फिरौती मामले में करीब 11 साल से फरार 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर दिलीप कुमार कुशवाहा उर्फ छोटू को बिहार के दानापुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा शुक्रवार सुबह 11 बजे बताया गया की सर्विलांस टीम की मदद और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी पर चंदौली, बिहार और झारखंड में नौ मुकदमे दर्ज हैं।