बलरामपुर: पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध एवं सुरक्षा पर विभिन्न स्थानों व स्कूलों में किया जागरूक
बुधवार दोपहर 12:00 बजे महिला पुलिस द्वारा विद्यालयों एवं विभिन्न स्थानों पर महिलाओं बालिकाओं को साइबर अपराध एवं उनकी सुरक्षा पर जागरूक किया गया महिलाओं को अनजान नंबर का फोन कॉल ना रिसीव करने अपनी ओटीपी न शेयर करने एवं अनजान लिंक तथा ऐप को डाउनलोड न करने को कहा गया। किसी भी व्यक्ति के संदिग्ध हरकत पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया।