बलरामपुर: कलेक्ट्रेट में बने नए राजस्व अभिलेखागार का उद्घाटन डीएम ने किया, भू अभिलेखों का होगा बेहतर रखरखाव
कलेक्ट्रेट में राजस्व भू अभिलेखों एवं राजस्व दस्तावेजों के बेहतर रखरखाव के लिए एक नया राजस्व अभिलेखागार बनाया गया है। डीएम पवन अग्रवाल की पहल पर क्रिटिकल गैप से यह निर्माण कार्य पूरा हुआ है। डीएम ने इस नवनिर्मित राजस्व अभिलेखागार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, एडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।