बलरामपुर: यूरिया खाद के लिए मंडी में चूल्हा-चौका छोड़ महिलाएं भी लगीं लाइन में
बुधवार शाम 6:00 बजे मंडी समिति भगवतीगंज स्थित इफको खाद विक्रय केंद्र पर यूरिया के लिए लंबी लाइन देखी गई वहीं चूल्हा चौका छोड़ महिलाएं भी यूरिया खाद के लिए लाइन में लगी देखी गई। हालांकि जिला प्रशासन का दावा है कि किसी भी समिति पर यूरिया की कोई कमी नहीं है फिर भी सभी विक्रय केदो पर सुबह 6:00 बजे ही लोग यूरिया के लिए लाइन में लग जाते हैं।