बलरामपुर: विश्व स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से होगा शुरू, सीएमओ ऑफिस में हुई बैठक, अस्पतालों में आयोजित होगा जागरूकता कार्यक्रम
विश्व स्तनपान सप्ताह हर वर्ष अगस्त के पहले सप्ताह में मनाया जाता है। इस वर्ष यह 1से 7 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान प्रसूता व धात्री महिलाओं के बीच स्तनपान को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य शिशुओ को बीमारी और कुपोषण से बचाना तथा शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है स्वास्थ्य विभाग सभी सीएचसी, पीएचसी व अस्पतालों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा