बलरामपुर: सेवा भारती के जिलाध्यक्ष को फेसबुक पर दुबई से आकर मारने की मिली धमकी, पीड़ित ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की
सेवा भारती के जिला अध्यक्ष रूपेश मिश्रा को फेसबुक पर धमकी मिली है। यह धमकी 'बलरामपुर पोस्ट' नामक फेसबुक पेज पर दी गई। इस संबंध में उन्होंने एसपी से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। रुपेश ने बताया कि 29 जुलाई को उन्होंने 'बलरामपुर पोस्ट' फेसबुक पेज पर अपना साक्षात्कार देखा। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में 'RAJ BHAI' नामक आईडी से दुबई से आकर मारने की धमकी दी गई है।