लालगंज: मुड़पेली पावर हाउस के पास भैंस से टकराकर बाइक चालक की मौत, पीछे बैठा साथी घायल, पुलिस ने शव को भेजा पीएम हाउस
हलिया थाना क्षेत्र के मुड़पेली पावर हाउस के पास बुधवार देर शाम करीब 8:00 बजे बाइक सवार दो युवक भैंस से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक चालक गजरिया गांव निवासी लालमनी कोल का 40 वर्षीय पुत्र जोगेश की मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा लाल मुनाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने निजी साधन से घायल को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया।