बिंदकी: दरियापुर में रास्ते से मोटरसाइकिल हटाने के विवाद में दलित पिता-पुत्र के साथ की गई मारपीट, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत दरियापुर गांव में रास्ते से मोटरसाइकिल हटाने के विवाद में दलित पिता पुत्र के साथ मारपीट की गई जाति सूचक शब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने दी गई शिकायत के आधार पर रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे चार आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।