एनटीपीसी विंध्याचल का जहरीला राखड़ सड़कों पर, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
यह बारिश का पानी नहीं, एनटीपीसी का राखड़युक्त प्रदूषित पानी है! एनजीटी के आदेशों की अनदेखी का आरोप
सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल से निकलने वाला राखड़युक्त प्रदूषित पानी अब सड़कों पर फैलता नजर आ रहा है। सड़क पर जमा काले रंग के पानी और राखड़ को देखकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यह बारिश का पानी नहीं, बल्कि एनटीपीसी विंध्याचल का राखड़युक्त पानी है, जो सड़कों पर फैलकर पर्यावरण और आमजन के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।
सड़क पर राखड़ और गंदा पानी जमा होने से राहगीरों एवं वाहन चालकों को घंटो तक आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति और भी मुश्किल हो जाती है। वहीं, सूखने के बाद राखड़ उड़कर आसपास के वातावरण को प्रभावित कर सकता है।
मामले को लेकर एनजीटी के पर्यावरण संरक्षण संबंधी निर्देशों के पालन पर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि राखड़युक्त पानी का इस तरह सड़कों पर बहाव हो रहा है, तो यह संबंधित पर्यावरणीय नियमों और निर्देशों के अनुपालन की जांच का विषय है।