शनिवार को 12 बजे भभुआ नगर परिषद् सभाकक्ष में 7 माह बाद बैठक की गई जहां बैठक में पार्षदों द्वारा हंगामा किया गया। वही बैठक में पहली बार स्थानीय सांसद मनोज कुमार एवं भभुआ विधायक भरत बिंद उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता नप सभापति विकास तिवारी ने की जबकि कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय और उपसभापति रविता पटेल भी मौजूद रही। बैठक में कई मुद्दो पर चर्चा किया गया।