सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हटा महाविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण,
==
100 पौधे रोपे गए
==
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, जनप्रतिनिधियों, नवांकुर संस्थाओं, विद्यार्थियों एवं समाजसेवियों ने लिया सहभागिता का संकल्प
===
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में विकासखंड हटा की नवांकुर संस्थाओं के सहयोग से राघवेंद्र सिंह हजारी शासकीय महाविद्यालय, हटा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक उमा देवी लालचंद खटीक रहीं। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक, कालेज स्टाफ की उपस्थिति रही।
100 पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान लगभग 100 छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित परिसर का निर्माण करना तथा आमजन को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।
#सेवा_संकल्प_अभियान
1 views | Damoh, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026