करछना: बारा: पचदेवरा फ्लाईओवर के पास से अपहरण के अभियोग के वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अपहृता को किया गया बरामद
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर करछना थाना पुलिस टीम द्वारा पचदेवरा फ्लाईओवर के पास से अपहरण के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त रवि शर्मा पुत्र लाल चंद्र शर्मा तथा पंकज शर्मा पुत्र लाल जी शर्मा निवासी ग्राम गुनई गहरपुर थाना मेजा के रहने वाले हैं,पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया है