करछना: देवरी कला गांव के सामने ट्रक व कार में भिड़ंत होने से कार हुई क्षतिग्रस्त चालक सुरक्षित
करछना थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर शनिवार शाम को ट्रक चालक की लापरवाही से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के रीवा निवासी कृष्णा पटेल पुत्र किशन पटेल शाम को मिर्जापुर से निजी कार से घर के लिए लौट रहे थे। रास्ते के देवरी कला गांव के सामने ट्रक में भिड़ंत होने से कार चालक बाल बाल बच गया।