करछना: जारी के रहने वाले सड़क हादसे में घायल वरिष्ठ पत्रकार की उपचार के दौरान हुई मौत पत्रकारों में शोक की लहर
कौधिंयारा क्षेत्र के जारी गांव के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंटू बीते दिनों समाचार संकलन कर बाइक से घर के लिए लौट रहे थे। उसी दरमियान रास्ते में कार की टक्कर लगने से घायल हो गए थें। परिजनों ने उपचार के लिए लखनऊ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जिनकी रविवार सुबह मौत हो गई। जिसकी जानकारी होने पर पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी